यूपी भदोही। रामलीला मैदान मर्यादपट्टी में 21 जून 2025 को सुबह 5:30 बजे से 7:30 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया , इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विजय श्रीवास्तव द्वारा सभी नगर वासियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम योग संजीवनी ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र त्रिपाठी, अनिरुद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष, नई बाजार अध्यक्ष लालता प्रसाद सोनकर, अशोक जयसवाल, रविंद्र दुबे, विनीत बरनवाल, करुणा शकर दुबे उपस्थित रहे।
