EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*अमलतास विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित*
  • 151127612 - KAMAL CHOUHAN 0 0
    14 Jun 2025 19:55 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश के देवास जिले के देवास में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु अमलतास विश्वविद्यालय, देवास में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दुखद घटना पर विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक सभा में  कुलपति डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े  की अध्यक्षता में समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  संजय रामबोले, कुलसचिव; डॉ. सोनिका श्रीवास्तव, उप नियंत्रक परीक्षा; डॉ. आस्था नगर, डीन, प्रबंधन संकाय;  नरेंद्र सिंह सोलंकी, परिवहन प्रभारी; विजय मालवीय, एच.आर. प्रबंधक; सुश्री श्वेता मिश्रा, सहायक प्रबंधक (एच.आर.); सुश्री आरती तिवारी , कमलेश,  अम्बर,  राहुल,  उदयवीर, सुश्री प्रेरणा,  सोहन सिंह राठौड़,  कांतिलाल,  हर्षित,  विकास ,सावित्री बाई,रेखाबाई, पूजा ,भावना,  सूरज सहित विश्वविद्यालय के अन्य सभी संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अमलतास ग्रुप के चेयरमैन  मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनोंको दुख सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की संवेदना व्यक्त की । सभी ने एकजुट होकर इस ह्रदयविदारक दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिवारों को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें। कमल चौहान 7747926808

 

 



Subscriber

187476

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित