फर्स्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर। बसखारी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 65 साल के वृद्ध ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कटका के न्योरी गांव निवासी सादिक अली (65) बसखारी में चूड़ी की दुकान चलाता है। बुधवार को आरोपी की दुकान के बाहर पांच साल की मासूम खेल रही थी। वृद्ध बहाने से मासूम को अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम सीधे अपने घर गई और पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दीमामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति न बने इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया की केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है
अंबेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे
