EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विवादित ज़मीन पर समरसिबल लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    12 Jun 2025 19:50 PM



दोनों पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी आगरा। गुरुवार शाम को थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुरा में विवादित ज़मीन पर समरसिबल लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों पक्षो में जमकर लाठी ठंडी कुल्हाड़ी चल गए। जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुरा निवासी रवि और नैन सिंह दोनों पक्ष के बीच खेत के बंटवारे को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे रवि कच्छ विवादित जमीन पर नई सबमर्सिबल लगाने पहुंच गया।जिसकी भनक दूसरे पक्ष के नैन सिंह को लग गई। वह भी खेत पर आ गया।और विवादित खेत पर सबमर्सिबल लगाने का विरोध किया ।इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी।और दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी,डंडे,ईंट कुल्हाड़ी चल गए। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से रवि सतीश और सोनी वही दूसरे पक्ष से कमलेश, निक्की और गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222



Subscriber

187466

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित