EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विकास कार्यों को लेकर एसडीएम के सााथ की समीक्षा बैठक
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 0 1
    12 Jun 2025 22:11 PM




उत्तराखंड उधम सिंह नगर,
गदरपुर तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी आशिमा गोयल और भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गदरपुर में प्रस्तावित गौशाला के निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गदरपुर में राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा स्थापित करने की योजना पर भी
विचार-विमर्श किया गया, जो क्षेत्र में राष्ट्र प्रेम और सम्मान का प्रतीक बनेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए एक आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की आवश्यकत
पर बल दिया गया। यह ऑडिटोरियम स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में उत्पन्न हो रही
पेयजल और विद्युत समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित विभागों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को तत्काल राहत मिल सके
धरती आभा योजना के अंतर्गत हाट बाजार के लिए चिन्हित जमीन के संबंध में भी चर्चा की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा ने विकास कार्यों में तेजी लाने और जन समस्याओं के समाधान को
प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उप जिलाधिकारी श्रीमती आशिमा गोयल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सुखीजा ने कहा कि बैठक गदरपुर क्षेत्र के समग्र विकास और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, नगर पंचायत अध्यक्षपति कावल सिंह विर्क, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, राजेश गुंबर, भोला शर्मा, परमजीत पम्मा, अश्वनी कुमार, संतोष श्रीवास्तव, कुनाल रस्तोगी, अरविंद पाल, आकाश कोचर सहित श्री राधा बल्लभ गौसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्टिंग इंचार्ज डा०अरुण कुमार नागपाल



Subscriber

187466

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित