EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लालची बेटे ने पत्नी और चाचा के साथ मिलकर मां बाप पर किया जानलेवा हमला
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    11 Jun 2025 19:39 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी आगरा। संपत्ति के लालची बेटे ने अपनी पत्नी और चाचा के साथ मिलकर सोते हुए मां-बाप पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। जो उपचार के बाद घर तो वापस आ गये है। किन्तु अभी भी बेटे का भय सता रहा है। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बसई अरेला के गांव गुर्जर रामजस निवासी महिला बिट्टी देवी ने सात जून को तहरीर दी। कि उसका पुत्र देशदीपक पुत्र वधू ममता और देवर सियाराम और सुरजा देवी उसकी सम्पत्ति को जबरन लेने के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं। बीस मई को इन सभी ने मिलकर रात के समय सोते हुए मुझे और मेरे पति पीतम सिंह को दबोच लिया। हम दोनों को जान लेवा हमला कर बुरी तरह मारपीट की। तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे हम दोनों बुरी तरह घायल हो गये। हमारा उपचार एस एस में हुआ है। उस समय भी इन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें जमानत पर छूट आए हैं। अब हम दोनों को जान से मारने की नीयत से घात लगाए हुए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मोहित गुप्ता 151022222



Subscriber

187466

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित