EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साधारण बस में वसूल लिया वोल्वो का किराया, यात्रियों ने निगम प्रबंधन से की शिकायत
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    10 Jun 2025 18:21 PM



फास्ट न्यूज इंडिया 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से साधारण बस में यात्रियों से वोल्वो बस का किराया वलूलने का मामला सामने आया है। रोजाना रात साढ़े नौ बजे एचआरटीसी की वोल्वो बस धर्मशाला बस स्टैंड से शिमला के लिए रवाना होती है। सोमवार रात को वोल्वो बस हमीरपुर के आसपास तकनीकी खराबी के कारण खड़ी थी। यात्रियों ने धर्मशाला से शिमला के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रखी थी। जब धर्मशाला बस स्टैंड पर कोई वोल्वो बस उपलब्ध न हुई तो निगम प्रबंधन ने साधारण बस को हमीरपुर बस स्टैंड तक रवाना कर दिया।
इस दौरान इस बस में जितने भी यात्री सवार हुए, उनसे वोल्वो बस का किराया वसूला गया। विरोध करने पर बस के परिचालक ने बताया कि उनके पास जो टिकटिंग मशीन है, वह वोल्वो बस की है। इसलिए प्रति किलोमीटर वोल्वो बस के हिसाब से टिकट मशीन से निकल रही है। धर्मशाला से शिमला के लिए साधारण बस का किराया 607 रुपये और धर्मशाला से हमीरपुर तक बस किराया 235 रुपये है। जबकि वोल्वो बस का किराया धर्मशाला से शिमला तक 1385 रुपये है। साधारण बस में हमीरपुर तक जाने वाले सभी यात्रियों से वोल्वो बस का किराया वसूल किया गया। यात्री रोहित, सुरेश और विपिन कुमार ने कहा कि एक तो उनसे वोल्वो बस का किराया वसूल किया गया। ऊपर से जो साधारण बस हमीरपुर तक भेजी गई, उसकी हालत काफी खराब थी। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर यात्रियों ने निगम प्रबंधन से शिकायत भी की है।
धर्मशाला से शिमला के लिए रात साढ़े नौ बजे वोल्वो बस चलती है। सोमवार को वोल्वो बस की ब्रेक डाउन थी। यात्रियों ने बुकिंग करवा रखी थी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए उन्हें हमीरपुर तक साधारण बस उपलब्ध करवाई गई। लेकिन हमीरपुर से आगे वोल्वो बस शिमला तक गई। जिन यात्रियों से अधिक किराया लिया गया है, वह निगम प्रबंधन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, उन्हें रिफंड मिल जाएगा।

 



Subscriber

188726

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना