अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत: दूसरे को खोजने के लिए एसडीआरएफ चला रही रेस्क्यू अभियान
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    10 Jun 2025 18:21 PM

फास्ट न्यूज़ इंडिया  ऋषिकेश स्थित थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर गंगा में स्नान कर रहे हरियाणा और मध्यप्रदेश के दो युवक गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया है। मध्यप्रदेश के युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। वहीं सात मार्च को डूबी असम की महिला का शव फूलचट्टी बरामद किया गया है। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत दोपहर 12 बजे मस्तराम घाट पर अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक को गंगा में डूबता देख अन्य साथियों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद टीम ने युवक का शव बरामद किया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की गई। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि 10 जून मंगलवार दोपहर को ग्राम बशीदी सोनीपत हरियाणा निवासी टीकाराम (18) पुत्र गुलाब सिंह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था, मंगलवार को वे मस्तराम घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान युवक गंगा के तेज बहाव में ओझल हो गया। एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उधर लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय के आगे दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहे ग्राम देवहाटा, जिला रीवा मध्यप्रदेश निवासी साहिल पटेल (20) उम्र बृजेश कुमार पटेल गंगा के तेज बहाव में डूबकर ओझल हो गया। उसके अन्य साथियों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहा था, इस दौरान वह गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

Subscriber

188553

No. of Visitors

FastMail