अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल
  • 151186854 - SUNIL KUMAR DUBEY 0 0
    10 Jun 2025 11:15 AM

फर्स्ट न्यू इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर जलालपुर/बसखारी (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम इंडियन ऑयल के खाली टैंकर से टकराकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हंसवर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए, इनमें से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैकटका क्षेत्र के ग्राम सिंघोरिया तेलियागंज के पास जलालपुर-न्योरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम करीब चार बजे जलालपुर से न्योरी की ओर जा रहे इंडियन ऑयल के खाली टैंकर से विपरीत दिशा में बाइक से आ रहे दो सवार टकरा गए। हादसे में बसखारी क्षेत्र के धारूपुर निवासी प्रतीक (18) व उनकी मौसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर के कुंडा भैरवरपुर निवासी किरन देवी (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें लगी थीं। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।दोनों घायलों को सीएचसी भियांव सेमरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। युवक के गले में ट्रेलर का लोहे का टुकड़ा भी धंसा हुआ है। वे जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से प्रतीक अपनी मौसी को छोड़ने सुल्तानपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

हंसवर क्षेत्र के टड़वां दरब मैंदी निवासी सतीराम (28) अपनी गर्भवती पत्नी किरन को इलाज के लिए बाइक से लेकर बसखारी जा रहे थे। डड़वां गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से सतीराम की मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर लगने से सतीराम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए ,जबकि उनकी पत्नी छिटककर दूर जा गिरीं। चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर उपनिरीक्षक रवि यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टर ने सतीराम को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही सतीराम के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण सीएचसी बसखारी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को अभिरक्षा में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

अंबेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail