EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्लीपर हटने से चंबल नदी पर चार घंटे लगा जाम
  • 151082090 - SHIV OM 0 0
    09 Jun 2025 19:40 PM



चिलचिलाती धूप में बिलखते रहै राहगीर

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी आगरा। चंबल नदी के पिनाहट घाट पैंटून पुल पर लकड़ी के स्लीपर हट जाने से से चिलचिलाती दोपहरी में आवागमन बंद हो गया। जहां छांव का कोई संसाधन नहीं होने के कारण लोगों को चार‌ घंटे धूप में तपना पड़ा है। इस दौरान लोग अत्यधिक पीड़ा सहते नजर आए हैं।

वैसे तो चंबल नदी पिनाहट घाट पर बना पैंटून पुल इस बर्ष अपने आठ महीने के कार्यकाल के नजदीक ही पहुंचता जा रहा है। 15 जून को पुल नियमानुसार हटा दिया जाएगा। किन्तु इस बर्ष यह पुल लगातार एक सप्ताह भी सही तरीके से‌ नही चल पाया है। पुल की हालत इतनी जर्जर है। कि की बार लोग नदी में गिरे हैं। कई बडे बड़े हादसे भी हुए। किन्तु गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। पुल की इस जर्जर हालत पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ठीकरा पुलिस पर फोड़ते हैं।‌कि भारी वाहन पुलिस निकलवा रही है। किन्तु अब करीब एक सप्ताह से पुलिस की कडाई के कारण भारी और लोडेड वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद है। फिर भी सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पुल पर लगे लकड़ी के स्लीपर हटने से आवागमन बंद हो गया। चिलचिलाती तेज धूप में नदी के दोनों ओर वाहनो की करीब दो‌ दो किलोमीटर की लंबी लाइन लग गयी।‌गर्मी में छांव का कोई ठिकाना नहीं होने के कारण बूढ़े, बच्चे , महिलाएं बेहद परेशान होते रहे। पिनाहट और मध्यप्रदेश के महुआ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल कर्मियों से सही करने का दबाव बनाया। पुल कर्मियों ने पुल तब कहीं जाकर चार घंटे बाद शाम करीब तीन बजे पुल पर आवागमन सुचारू हो पाया है।‌ वाहनों की लाइन इतनी लंबी हो गयी। कि देर रात तक आवागमन से पुल पर जाम जैसे हालत बने रहे हैं। पुल ठेकेदार चंद्रसेन तिवारी ने बताया है। कि पुलिस के हटते ही ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे हैं। जिससे पुल के स्लीपर हट गये थे।‌जिनको सही कर दिया गया है। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना