EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक बच्ची से आरोपित ने खुद के घर में किया था दुष्कर्म
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    09 Jun 2025 18:27 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया बरेली। सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है, पूछताछ में उसने स्वीकार लिया कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। सोमवार सुबह आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

शनिवार शाम बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची सात वर्ष की बेटी है। वह हर दिन घर के बाद अन्य बच्चों के साथ खेलती है। शनिवार को भी वह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद रफीक के घर चली गई।

आरोप है कि आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, मगर मां को जानकारी तब हुई जब बच्ची ने घर आकर पूरी कहानी बताई। इसके बाद मां के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मूल रूप से बदायूं के सहसवान का निवासी मोहम्मद रफीक के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली। जांच में पता चला कि आरोपित बारादरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जरी का काम करता है।

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक बच्ची से आरोपित ने खुद के घर में किया था दुष्कर्म

पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी बीच भरतौल रोड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपित पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया तो आरोपित के पैर में गोली लगी।

पुलिस पकड़ने पहुंची तो आरोपित ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

 

पूछताछ में उसने अपना नाम रफीक बताया। साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात को भी स्वीकारा। उसने बताया कि घटना के दिन उसने कुछ नशा किया था जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस सोमवार को उसे जेल भेजेगी। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना