EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पाकिस्तान भी गए थे साथ, पुलिस रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    09 Jun 2025 17:15 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया 

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट यू-ट्यूबर जसबीर सिंह से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के पास दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है। उसकी गिरफ्तार दोस्त यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया और काफी घंटे तक उससे पूछताछ की।
जसबीर के साथ पाकिस्तान गई थी ज्योति मल्होत्रा
सूत्रों के अनुसार हरियाणा के हिसार की रहने वाली 32 साल की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पूछताछ में बताया कि जसवीर उसको तीन-चार बार दिल्ली ले गया था और वहां पर कई लोगों से मिलवाया था। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान-डे पर 14 अगस्त को भी ज्योति मल्होत्रा उसके साथ ही थी। जबकि जिन लोगों को सिर्फ डिजिटल इनविटेशन मिला था, उन्हीं को इस कार्यक्रम में आने की अनुमति थी, लेकिन दानिश के साथ नजदीकी होने की वजह से जसबीर को अनुमति थी, इसलिए वह ज्योति मल्होत्रा को भी अपने साथ पाकिस्तान ले गया था।
ज्योति की आर्थिक मदद करता था जसबीर
हालांकि पुलिस ज्योति मल्होत्रा के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स भी खंगाल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर ज्योति को पैसे देकर आर्थिक मदद करता था लेकिन वह ज्योति को पैसे क्यों और किसके कहने पर दे रहा था। इसको लेकर जांच की जा रही है और जसबीर के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। जसबीर के लैपटॉप में जांच में पता चला कि आईएसआई एजेंट जसबीर ने 3-4 एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। वह क्या थीं इसका पता नहीं चला, क्योंकि ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से ही उसने लैपटॉप की कई एप्लीकेशन डिलीट कर दी थी। इसको लेकर फॉरेंसिक टीम डाटा रिकवरी में जुट गई है। एसएसओसी को उम्मीद है कि डेटा रिकवर होने से कईं खुलासे हो सकते हैं।
ये था पाकिस्तान का एजेंडा
इसके अलावा जसबीर के मोबाइल में जो पाकिस्तान के 150 कॉन्टेक्ट नंबर मिले हैं वह ज्यादातर आईएसआई और आर्मी ऑफिसर के नंबर हैं। जिनसे जसबीर बातचीत करता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान के जो भी लोग इससे बात करते थे वह ज्यादातर यह कहते थे कि पाकिस्तान की अच्छी-अच्छी वीडियो डालो हमारी ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन करो। इसमें खास बात यह है कि उसमें जसबीर को कहा गया था कि यूथ को ज्यादा से ज्यादा हमारे साथ मिलाओ। जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान का ज्यादा फोकस इंडिया के यूथ पर है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि दानिश खास तौर पर लड़कियों को अपने साथ ज्यादा शामिल करने की इच्छा रखता था

 



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना