EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कम सामग्री में बनाएं इस तरह से आइसक्रीम, गर्मियों में मिलेगी राहत
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    09 Jun 2025 16:34 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया 


गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी-ठंडी चीजें खाना चाहते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप हर वक्त बाजार से चीजें खरीदकर खा सकें। खासतौर पर बच्चों से बड़ों तक को इस मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद होता है। पर, यदि आप बार-बार बाहर से आइसक्रीम लेकर खाएंगे तो इससे तबियत खराब होने का भी खतरा रहेगा। ऐसे में हम आपको बताएंगे, घर पर आइसक्रीम बनाने का सबसे आसान तरीका। हम आइसक्रीम बनाने की जो विधि आपको बताएंगे, उसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी बताई गई विधि को फॉलो करने के लिए आपको सिर्फ चार चीजों की जरूरत पड़ेगी।
घर पर आइसक्रीम बनाने का सामान
फुल क्रीम दूध – 2 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – 1 कप
फ्रेश क्रीम – 1 कप
वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
आइसक्रीम बनाने की विधि
इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और दूध को अच्छे से फेंट लें। इसे आपको कुछ देर तक लगातार फेंटना है। अब उसमें वेनिला एसेंस डालें और फिर से मिक्स करें।
वेनिला एसेंस को डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स करें, ताकि इसका फ्लेवर आइसक्रीम में अच्छी तरह से आए। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में डालें।
अब इसे कम से कम तीन घंटों के लिए मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रखें। तीन घंटे के बाद जब ये जम जाए तो इसे निकालें और फिर मिक्सी में ब्लैंड करें। एक बार ब्लैंड करने के बाद ये आइसक्रीम एकदम क्रीमी बनेगी।
ब्लैंड करने के बाद इसे फ्रीजर में दोबारा रख दें। इसके बाद आइसक्रीम मोल्ड को कम से कम 6–8 घंटे या रातभर फ्रिजर में रख दें। यदि आप इसे रातभर के लिए फ्रिज में रखेंगी तो ये अच्छी तरह से जम जाएगी।

 



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे