EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तिरंगा यात्रा में पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला, रामगोपाल के बयान को लेकर बोला हमला
Link
  • 151045769 - MITESH KUMAR SINHA 0 0
    18 May 2025 02:46 AM



यूपी फर्रुखाबाद। भारत सौर तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंची महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री प्रतिभा शुक्ला। टाउन हॉल से लेकर लाल गेट फब्बारे तक निकाली गई भारत और तिरंगा यात्रा। शहर क्षेत्र में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का नागरिकों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम भारी पुलिस बल रहा तैनात।

शहर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार शाम को शहर के टाउन हॉल से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने यात्रा का शुभारंभ किया जिसके बाद यात्रा टाउन हॉल किराना बाजार चौक नेहरू रोड घूमने लालसराय होते हुए लाल गेट पर पहुंची। यात्रा में देशभक्ति के गाने, ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित ध्वनि बजती रही। तो वही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर वासियों में गजब का जोश दिखाई दिया और पूरा शहर तिरंगा झंडो से पटा नजर आया। यात्रा में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के अलावा सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर संकिसा अध्यक्ष पति राहुल राजपूत समेत भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता बाद नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा संपन्न होने के बाद मीडिया से बात करते हुए महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं समेत सारे सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को सुरक्षा दी है। सैनिकों की वजह से ही हम सभी लोग अमन चैन से जीते हैं और साथी साथ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक संरक्षक की तरह हम सभी को सुरक्षा, प्रोत्साहन और उत्साह देने का काम किया है।

कैप्टन व्योमिका सिंह को लेकर रामगोपाल यादव द्वारा दिए गए बयान को लेकर मंत्री प्रतिभा शुक्ला हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि सैनिक की कोई जाति नहीं होती। रामगोपाल के बयान को लेकर मांग किए जाने के सवाल पर कहा जिसके अंदर भारत मां के  प्रति प्रेम नहीं है। जो नारियों का सम्मान नहीं करता है। जो देश के लिए प्रेम नहीं रखता है और जो सेवा भाव नहीं रखता है। सैनिक में पीडीएफ ढूंढे जाने के सवाल पर कहा कि सैनिक की कोई जाति नहीं होती है और भारत मां की कोई जाति नहीं है।

2025051802402489116855.mp4

20250518024207885724550.mp4

20250518024316171410545.mp4



Subscriber

187469

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित