यूपी प्रयागराज। प्रयागराज के हंडिया में आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को देशवासियों ने अपना समर्थन प्रदर्शित करते हुए 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज से संबद्ध नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के एनसीसी कैडेटों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत कॉलेज कैंपस से हुई, जहां नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा हंडिया कस्बे के जीटी रोड, लाक्षागृह रोड, लाला बाजार, सब्जी मंडी, जंघई रोड सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस कॉलेज कैंपस में आकर समाप्त हुई। पूरी यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेटों ने जय हिन्द,जय हिन्द की सेना, भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा सहित विभिन्न नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सेकंड ऑफिसर अरविंद कुमार सिंह एवं प्रसून कुमार सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा का समापन कॉलेज कैंपस में हुआ। जहां कैडेटों को उनके शानदार आयोजन के लिए संस्था प्रधान द्वारा बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। देखे प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट 151045438

20250517162111124367382.mp4
20250517162125641637847.mp4
20250517162138594687543.mp4
20250517162157063314604.mp4