फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। कलेक्ट्रेट पर भाकियू के संस्थापक व किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओ ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाकियू सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन के नींव रखने वाले व किसानों मजदूरों की आजीवन लड़ाई लड़ने वाले महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गुरूवार को भाकियू सदस्यों ने वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज ब जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव,
की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर अपने चहेते किसान नेता के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इससे पूर्व किसान नेताओ ने कलेक्ट पर महेंद्र सिंह टिकैत की चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज ने कहा कि बाबा टिकैत देश के किसानों के असली हितैषी थे। उनकी एक ललकार पर सरकारें हिल जाती थी। उन्होंने देश के किसानों को मंच देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर शुगर सिंह यादव, चांद मिया, सुरेश सिंह, सत्यवान सिंह, राकेश चतुर्वेदी, राज्यपाल सिंह, केपी सिंह, विनोद शर्मा, दिनेश यादव, मुशीर अहमद, उस्मान सैफी, राजू यादव, जोगिंदर यादव, चंद्रपाल, अमरपाल, रत्नेश, प्रेमवीर सिंह, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
