फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं
दातागंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साले बहनोई की मृत्यु हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर कर दिया गया है।
हादसा रविवार रात करीब 12 बजे हुआ। उसावां थाना क्षेत्र के गांव रिजोला निवासी रामकुमार (32) और उनके साले ग्राम मुड़सेना निवासी धर्मेंद्र (35) शादी समारोह से दावत खाकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक पर धर्मेंद्र के दो बेटे आदित्य (7) और कार्तिक (4) भी बैठे थे। वह मुड़सेना गांव से अखिलेश की बरात में शाहजहांपुर जिले के गांव बड़ियां कला गए थे।
लौटते समय उनकी बाइक डहरपुर के नजदीक पहुंची थी। तभी कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। इसमें रामकुमार और धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई और उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया के साथ।
रिपोर्ट शिव ओम 151082090
