फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आज दिनांक 12 मई 2025 को प्रत्येक माह की पूर्णिमा की तरह इस बार भी डॉ आशुतोष त्रिपाठी के जनसंपर्क कार्यालय भंगवा चुंगी से जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी (पूर्व प्रत्याशी, 248-सदर, प्रतापगढ़) ने माता रानी की पावन ध्वजा पताका दिखाकर सभी भक्तों को बस द्वारा रवाना किया। सभी भक्तजन लोग मां विंध्यवासिनी का जयकारा मां बेल्हा देवी का जयकारा लगाते हुए मां विंध्यवासिनी धाम को प्रस्थान किया। सेवा और भक्ति से ओतप्रोत इस शुभ कार्य के अवसर पर डॉ. आशुतोष ने माँ विंध्यवासिनी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। माँ विंध्यवासिनी सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। दर्शन यात्रा को प्रस्थान कराने में प्रमुख रूप से निम्न लोगों उपस्थित थे। नित्या त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता. परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला पुष्पराज मिश्रा, शशिधर शुक्ला, रूबी सिंह, राजकुमार जैसवार, सुशील मल्होत्रा, मनीष पांडे, प्रतापगढ़ व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी दीपेश जैन आदि। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
