फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन एवं वैचारिक, व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु एडीजी आगरा जोन, आगरा के निर्देशन में जोन स्तर पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन जागृति फेज 4.0 अभियान" के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन जागृति राजेश भारती के नेतृत्व में यूनिसेफ के सहयोग से आपरेशन जागृति की टीमों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल, कालेज, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं में वैचारिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने के लिए आपरेशन जागृति अभियान के मुख्य 06 उद्देश्यों जिनमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध ,नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को निम्न बिंदुओं पर सहयोग करना चाहिए-
1. महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
2. समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता को बढ़ावा देना।
3. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ संवाद।
4. महिला हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित न्याय दिलाना।
5. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और कौशल विकास।
मुख्य गतिविधियां:
जागरूकता शिविर:शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बालिका जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सेमिनार और कार्यशालाएं:महिलाओं के लिए उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित कार्यक्रम।
हेल्पलाइन सेवाएं:महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गये हैं।
स्कूल और कॉलेज कार्यक्रम:छात्राओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
