दिनेशपुर : दुर्गा मंदिर प्रांगण में अखंड चैतन्य महाप्रभु नाम संकीर्तन में जिलेभर से
आयी कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से दुर्गा मंदिर प्रांगण में 8 प्रहर अखंड चैतन्य महाप्रभु नाम संकीर्तन के प्रथम दिन कीर्तन मंडलियों द्वारा हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे रामा-हरे रामा, हरे-हरे... के स्वर से गूंज उठा। इस दौरान अनुष्ठान स्थल पर भंडारे का श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान में नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व सभासद सुनीता मिस्त्री, माया बनर्जी, शिखा ढाली, जमुना मंडल, हेमा चक्रवर्ती, श्रीति राय, पूनम मंडल, सरस्वती विश्वास, प्रतिभा गाईन, षष्टी ढाली, प्रभा राय, बसंती चक्रवर्ती, रमा गोस्वामी, प्रमिला मल्लिक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग इंचार्ज अरुण कुमार नागपाल151173860

