अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

7वीं कक्षा का छात्र अपहरण कर हत्या, लाश दफनाने से पहले पुलिस की मुठभेड़ में 5 गिरफ्तार
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    09 May 2025 19:48 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बिजनौर। तहसील चांदपुर एक किशोर को पांच लाख की फिरौती के लिए बदमाशों ने अपहरण कर मार डाला। किशोर के शव को जमीन में दफन करने जा रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गोली इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी और वह बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कला निवासी दीपक कुमार का 14 वर्षीय आयुष छह अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था।

पुलिस कर रही थी तलाश

स्वजन ने अगले दिन थाने में उसकी गुमशुदी दर्ज कराई थी। छह मई की रात ही गांव के रहने वाले प्रशांत, राहुल व दीपक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष के पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज भेजा गया था। फिरौती का संदेश मिलते ही किशोर के स्वजन ने इसकी सूचना शिवाला कला पुलिस को दे दी। किशोर का अपहरण किए जाने और फिरौती मांगे जाने का पता लगता ही पुलिस हरकत में आ गई। इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच के साथ ही पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।

पुलिस को जंगल में दिखे संदिग्ध

गुरुवार की रात शिवाला कला थाना पुलिस के साथ ही स्वाट टीम किशोर को तलाश करते हुए थाना क्षेत्र के ही गांव इमलिया के जंगल में पहुंची थी। यहां जंगल में पुलिस को पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली शिवाला कला थाने के इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने घायल हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे बदमाश

पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में घायल हुए बदमाश ने अपना नाम अनिकेत पुत्र नरेंद्र निवासी हुसैनपुर कला और बदमाश के साथियों ने नकुल पुत्र नरेश सैनी, उमेश पुत्र उदेश कुमार निवासी हुसैनपुर कला और अनमोल पुत्र संजीव व आकाश पुत्र दिनेश निवासी गांव इमलिया बताया। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने की आयुष का पांच लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या की है और शव को जमीन में दबाने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है।

इकतौला पुत्र था आयुष

गांव हसैनपुर कला निवासी दीपक कुमार खेती करते हैं और आयुष उनका इकलौता पुत्र था। आयुष की एक बहन भी है। आयुष पड़ोसी गांव गांव कैलनपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। किशोर की हत्या से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

Subscriber

188579

No. of Visitors

FastMail