संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव मे जीत का प्रमाण पत्र हासिल करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के चुनाव मे शुक्रवार की देर शाम आये नतीजे मे पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश एक बार फिर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं अधिवक्ता हरिश्चंद्र पाण्डेय महामंत्री निर्वाचित हुये। अनिल त्रिपाठी महेश इसके पहले भी चार बार संघ के अध्यक्ष रह चुकें हैं। वह इस चुनाव में पांचवी बार भी अध्यक्ष होने का रिकार्ड बनाने में सफल रहे। समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में चुनाव समिति के प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महामंत्री विकास मिश्र ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणामों की जैसे ही घोषणा की विजयी उम्मीदवारों के समर्थक खुशी से झूम उठे। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में शांति और व्यवस्था को लेकर मतदान एवं मतगणना के समय एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ रामसूरत सोनकर व लालगंज तथा उदयपुर एवं सांगीपुर व लीलापुर के थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ डटे दिखे। चुनाव परिणामों के तहत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अम्बुज कुमार पाण्डेय व उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार तिवारी निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर अनिल महेश ने पचीस मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी राजेशचंद्र तिवारी को पराजित किया। महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र पाण्डेय ने छत्तीस मतों से निकटतम प्रत्याशी शिवरंजन यादव को शिकस्त दी है। अध्यक्ष पद पर अनिल त्रिपाठी महेश को एक सौ इक्यान्वे तथा निकटतम प्रतिद्वंदी राजेशचंद्र तिवारी को एक सौ छाछठ मत मिले। वहीं पूर्व अध्यक्ष राम मोहन सिंह को अस्सी तथा निवर्तमान अध्यक्ष संदीप सिंह को एक सौ अटठाईस मत मिले। पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय को मात्र पन्द्रह मतों से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर जीते हरिश्चंद्र पाण्डेय को एक सौ नवासी, निकटतम प्रतिद्वंदी शिवरंजन यादव को एक सौ तिरपन, लाल स्नेहांश प्रताप सिंह को एक सौ बयालिस, अरविन्द कुमार पाण्डेय को सैतीस व संतोष कुमार सरोज को बीस मत हासिल किये। वहीं उपाध्यक्ष सिविल पद पर निर्वाचित हुए अम्बुज कुमार पाण्डेय को दो सौ तैंतालिस, निकटतम प्रतिद्वंदी अबरार अहमद को एक सौ चौबीस, नीलेश बहादुर सिंह को एक सौ दस व शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी को एक सौ तीन मत मिले। अम्बुज पाण्डेय ने एक सौ उन्नीस मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई में निर्वाचित आशीष कुमार तिवारी को तीन सौ चार मत मिले। वहीं राजेश कुमार द्विवेदी को दो सौ पचहत्तर मत हासिल हुए। वही कोषाध्यक्ष पद पर हरिनारायण पाण्डेय, आय व्यय निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी, सह मंत्री अमित मिश्र, प्रचार मंत्री अभिषेक शुक्ला तथा सदस्य कार्यकारिणी पद पर नवनीत पाण्डेय, सुमित वत्सल, दुर्गेश त्रिपाठी, इमरान, अतुल मिश्र को भी निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र सौपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी तथा महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने अधिवक्ताओं के प्रति समर्थन को लेकर आभार जताया। इस मौके पर चुनाव समिति के संरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, कमलेश त्रिपाठी, शिवाकांत उपाध्याय, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, करूणाशंकर मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, रामलगन यादव, रमेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
