अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संभल की जामा मस्जिद में लगा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा, देश के लिए जान...
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    09 May 2025 19:29 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी संभल। भारत-पाक तनाव के बीच पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की लहर तेज हो गई है। आतंकवाद के खिलाफ देश एक स्वर में बोल रहा है। इसी क्रम में जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने भारत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारों से फिजा गूंज उठी। लोगों ने कहा कि भारत की सेना जो भी कार्रवाई कर रही है, वह सराहनीय है, और अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का वक्त आ गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच देशभर में राष्ट्रप्रेम और एकता का माहौल दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। कहा कि अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाना चाहिए। जामा मस्जिद कमेटी के सचिव मसूद फारूकी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना जो भी कदम उठा रही है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि अब और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ये हिंदुस्तान है, कोई ऐसा-वैसा मुल्क नहीं। हम भारत के लिए खून का एक-एक कतरा देने को तैयार हैं।

वहीं नवाब साद आदिल ने कहा कि भारत की तरक्की और इस जंग में फतह के लिए हमने विशेष दुआ की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना बेहद निंदनीय है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनौती से निपटने में सक्षम हैं और हम सभी मुसलमान उनके साथ खड़े हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत की जीत तय है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि पाकिस्तान भारत का मुकाबला नहीं कर सकता। जितनी पाकिस्तान की जनसंख्या है, उससे ज्यादा तो अकेले उत्तर प्रदेश में लोग रहते हैं। पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है हमारे भारत के सामने। 

कहा कि अभी कार्रवाई हुई कहां है, जब भारत कार्रवाई करेगा तो न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि उसके समर्थक देश भी धाराशायी हो जाएंगे। भारत के 40 करोड़ मुस्लिम भारत सरकार और सेना के साथ हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जान भी देंगे। कहा कि भारत की सेना जो जवाब दे रही है, वह पूरी तरह सही है और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमारी सेना को सलाम। हम पाकिस्तान की हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं।रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail