अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रिसाव की घटना में परिवार के पांचवे सदस्य की भी हुई मौत, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 May 2025 19:01 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उदयपुर क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में पखवारे भर पहले गैस रिसाव से लगी आग के चलते गंभीर रूप से झुलसे एक किशोर की भी इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गयी। अग्निकाण्ड में झुलसे परिवार के आठ लोगों में से एक परिवार के मुखिया अशोक कुमार तथा तीन बच्चों समेत चार सदस्यों की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को सत्रह वर्षीय मृतक अशोक कुमार के पुत्र सनी की भी सांसे थम गयी। हादसे में झुलसे तीन अन्य घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। किशोर सनी की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में बीती पन्द्रह अप्रैल की रात कमरे में रखे गैस सिलेण्डर से हुए रिसाव के चलते आग लग गयी थी। कमरे में गैस फैल जाने व अचानक लगी आग से हुए धमाके से दीवारें भी ढ़ह गयी थी। इस घटना में आग की चपेट में आने से परिवार के मुखिया चालीस वर्षीय अशोक कुमार व उनकी पत्नी रेनू 32 तथा पुत्र सनी 17, रवि 12 व किशन 08 के साथ ही अशोक के भाई विजय कुमार की पत्नी गीता 30 व पुत्रियां प्रिया 10 एवं रियांशी 06 समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे। एक परिवार के मुखिया अशोक की बीती सोलह अप्रैल को मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से झुलसे अन्य सभी का केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा था। यहां बीती बाइस अप्रैल की रात मृतक अशोक के पुत्र किशन 08 व विजय की पुत्रियां रियांशी 06 व प्रिया 10 की भी मौत हो गयी। इस बाबत उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि मृतक सनी का मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद चार लाख रूपये की शासकीय अहेतुक सहायता मृतक आश्रिक के खाते में स्थानांतरित करायी जाएगी। अन्य मृतकों के मृतक आश्रित के खाते में शासकीय सहायता की धनराशि स्थानांतरित करायी जा चुकी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188517

No. of Visitors

FastMail