EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत में पड़ा मिला मनोरोगी का शव, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 May 2025 19:01 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार सुबह एक खेत में संदिग्ध दशा मे वृद्ध का शव पड़ा मिला। मृतक को मनोरोगी बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज कोतवाली के सराय लालमती गांव अर्न्तगत निर्माणाधीन पानी टंकी के पास स्थित एक खेत में गुरूवार को सुबह करीब ग्यारह बजे एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त करायी। मृतक के बाये हाथ में रामयश लिखा था। उसकी पहचान जलेशरगंज निवासी सत्तर वर्षीय रामसजीवन गौतम पुत्र महावीर गौतम के रूप में हुई। मृतक दाहिने हाथ से दिव्यांग है। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को देख रोने बिलखने लगे। मृतक के भतीजे संतलाल गौतम पुत्र पियारेलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि मृतक वृद्ध के शरीर में कहीं चोट का निशान नहीं है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना