EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रेमानंद महाराज की रात्री पदयात्रा रद, श्रद्धालुओं से की अपील-रास्ते में खड़े न हों
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    03 May 2025 18:25 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मथुरा वृंदावन। श्रीराधा नाम का प्रचार और अपने प्रवचनों के जरिए देश-दुनिया के सनातनियों के आस्था का केंद्र बन चुके संत प्रेमानंद स्वास्थ्य कारणों से कुछ दिनों से रात्रिकालीन पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन, श्रद्धालु रात्रिकालीन पदयात्रा में उनके दर्शन को हर दिन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और संत प्रेमानंद के स्वास्थ की अनुकूलता को देखते हुए श्रीराधा केलिकुंज ने गुरुवार की शाम जारी अपील में श्रद्धालुओं से रात्रिकालीन पदयात्रा के रास्ते में न पहुंचने की अपील की है। कई दिनों से बंद है संत प्रेमानंद की पदयात्रा रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम से गुरुवार शाम को जारी सूचना में कहा कि संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा कई दिन से बंद है। इसलिए श्रद्धालु रात में दर्शन के लिए रास्ते में न खड़े हों। संत प्रेमानंद रात दो बजे श्रीकृष्ण शरणम स्थित आवास से पदयात्रा करते हुए सुनरख मार्ग होते हुए रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलिकुंज पहुंचते थे। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा रद हो रही है।  मोहित गुप्ता 151022222

 

 



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे