उत्तराखंड उधम सिंह नगर गदरपुर भारत विकास परिषद गदरपुर शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह एवं नवीन सदस्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दीपक अरोरा, प्रांतीय सचिव रविन्द्र बजाज, शाखा अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, सचिव विप्रजीत विश्वास, कोषाधयक्ष विनीत अरोरा, दीपक सुधा तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश भुड्डी एवं प्रमोद बजाज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष एड. दीपक अरोरा ने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को शाखा को और अधिक सशक्त व ऊर्जावान बनाने का आह्वान किया। प्रांतीय सचिव रविन्द्र बजाज सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए परिषद को नई दिशा में ले जाने और समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील को। रविन्द्र बजाज ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को 'भारत को जानो' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की संस्ति और मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीन कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और मेहनत से शाखा का नाम गौरवान्वित करेगी। कार्यक्रम में राजकुमार भुड्डी, विकास बजाज, ललित मलिक, अरविंद धवन, अजय श्रीवास्तव, गौरव मदान, संजीव अनेजा, महक चौधरी, अनिल जेटली, जीवन मदान, सुभाष खुराना, आशीष पपनेजा, अंजु भुड्डी, ज्योति ग्रोवर, सरोज बजाज, शीना अरोरा, रीमा मदान, राशि मदान, सुमन भुड्डी, मीनू मलिक, निशु उक्कर, हनी पपनेजा, संगीता ग्रोवर, रीना कम्बोज, प्रोति बजाज, सोनिया विश्वास, मंजीत कौर सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग इंचार्ज अरुण कुमार नागपाल151173860
