प्रयागराज। UPMSP UP Board 12th Toppers: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर महक जायसवाल का सपना डाक्टर बनने का है। कहती हैं डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। हर व्यक्ति का दुख-दर्द दूर कर सकूं जीवन का यही लक्ष्य है। इसके लिए कड़ा परिश्रम करूंगी।
बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कालेज भुलई का पूरा बाबूगंज की छात्रा महक के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी के कोखराज में किराना की दुकान चलाते हैं। मां कुसुम गृहणी हैं। बड़ी बहन आयुषी निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।
वह कहती हैं कि उनकी सफलता के पीछे दीदी की प्रेरणा है। उन्हीं की देखरेख में आठ-नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने बेहतर करने का हौसला बढ़ाया, जिसकी वजह से टॉप कर गई। बताया कि उन्होंने टॉपर बनने का नहीं सोचा, हां, अच्छा नंबर आएगा उसके प्रति आश्वस्त थी।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं की छात्रा महक जायसवाल प्रदेश में टॉपर बनी हैं। यह प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा, प्रयारागज की छात्रा हैं। इन्हें 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।
