फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी में बेसहारा सांड किसानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। मंगलवार को रुखालू गांव में किसान नरेश पाल की पत्नी इंद्रवती की सांड के हमले में मृत्यु को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि गुरुवार दोपहर क्षेत्र के पुटसल गांव में एक और शख्स सांड का शिकार बन गया। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के सैदनगली मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अनिल गुर्जर के तहेरे भाई होमगार्ड किरनपाल सिंह 43 वर्ष पर गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जंगल में सांड ने हमला करके मौके पर ही मार डाला। किरनपाल सिंह अविवाहित थे, वह अपने चार भाइयों में छोटे थे तथा आदमपुर थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। तीन दिन में महिला समेत दो लोगों की सांड के हमले में मृत्यु से किसानों में रोष उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों ने सांड पकड़वाने की प्रशासन से मांग की है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि सांड के हमले में होमगार्ड की मृत्यु का मामला अत्यंत दुखद है। बेसहारा सांड पकड़ने को अभियान चलाया जा रहा है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 1510222222
