EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना का चक्का फेंक में विश्व रिकॉर्ड, 75.56 मीटर का रहा थ्रो
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    22 Apr 2025 17:44 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया  

 


लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चक्का फेंक में यहां अपने विश्व रिकॉर्ड को दो बार पीछे छोड़ा। उन्होंने ओक्लाहोमा थ्रोज सीरीज वर्ल्ड इनविटेशनल प्रतियोगिता में 247 फीट, नौ इंच (75.56 मीटर) चक्का फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस स्टार खिलाड़ी में इससे पहले अपने शुरुआती प्रयास में 74.89 मीटर चक्का फेंककर अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था। पिछले साल इसी प्रतियोगिता में उन्होंने 1986 से चला आ रहा विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के मैट डेनी ने 74.78 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर कुछ समय के लिए रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन 22 वर्षीय अलेक्ना ने जल्द ही फिर से उसे अपने नाम कर दिया।

 

 

 

 

 

 



Subscriber

187750

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश