नई दिल्ली लखनऊ ने जीत के साथ लगाई प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लखनऊ यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट गाजियाबाद Ghaziabad में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के चीफ मैनेजर के घर छापेमारी, CBI को मिले कई अहम दस्तावेज महराजगंज पगडंडी रास्ते घुसपैठ करते नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार, बोला- गूगल मैप ने भटकाया शिमला हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक नई दिल्ली व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम पटना बिहार में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में की गई विशेष तैयारी इम्फाल मणिपुर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त; कई इनसास राइफल भी बरामद
EPaper LogIn
नई दिल्ली - लखनऊ ने जीत के साथ लगाई प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग     लखनऊ - यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट     गाजियाबाद - Ghaziabad में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के चीफ मैनेजर के घर छापेमारी, CBI को मिले कई अहम दस्तावेज     महराजगंज - पगडंडी रास्ते घुसपैठ करते नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार, बोला- गूगल मैप ने भटकाया     शिमला - हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक     नई दिल्ली - व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम     पटना - बिहार में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में की गई विशेष तैयारी     इम्फाल - मणिपुर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त; कई इनसास राइफल भी बरामद    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वेज पकवानों से सजाएं अपना दस्तरखान, कई व्यंजनों को पहले से बनाकर रख लें
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    28 Mar 2025 17:47 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

खाने की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। त्योहार पर हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ये पकवान ऐसे होते हैं, जिन्हें मेहमानों के सामने भी परोसा जा सके। वैसे लगभग सभी के घर में नॉनवेज पकवान ही बनते हैं, लेकिन हम आपको कुछ शाकाहारी पकवानों के बारे में बताएंगे।
दरअसल, कई मेहमान ऐसे होते हैं, जो सिर्फ वेज खाना ही खाते हैं। ऐसे मेहमानों को आप अलग-अलग वेज पकवान परोस कर भी उनका दिल जीत सकती हैं। यहां हम आपको कुछ आसानी से बनने वाले पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वेज दम बिरयानी
वेज दम बिरयानी आप उन लोगों के लिए तैयार कर सकती हैं, जो चिकन नहीं खाते। इसके लिए सबसे पहले चावलों को धोकर उबाल लें और अलग साइड में रखें। अब बारी आती है इसमें तड़का लगाने की तो सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें, अदरक-लहसुन पेस्ट और सब्जियां डालकर भूनें। इसके बाद पैन में सभी मसालों और दही को पानी डालकर थोड़ा पकाएं। जब मसाले पक जाएं तो इसमें चावल की लेयर लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक दम दें। आखिर में इसके ऊपर से तले हुए प्याज और काजू सजा दें।
ढोकला
दही और बेसन से बनने वाला ये पकवान खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप ईद के पहले ही बनाकर कर फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि ईद वाले दिन आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। इसे जब आप हरी चटनी के साथ परोसेंगे तो आपके मेहमान भी खाकर खुश हो जाएंगे।
हरा-भरा कबाब
ईद का मौका है तो कबाब बनाना तो बनता है। इसके लिए आप वेज हरा-भरा कबाब तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको हरी मटर की जरूरत पड़ेगी। हरी मटर की मदद से मुंह में घुल जाने वाले हरे-भरे कबाब तैयार करें। इसे भी दही वाली चटनी के साथ परोसें। ये एक बेस्ट स्टार्टर हो सकता है।
पनीर शामी कबाब
यदि कुछ अच्छा सा बनाने का प्लान कर रही हैं तो क्रिस्पी और स्वादिष्ट पनीर शामी कबाब बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप स्टार्टर की तरह भी परोस सकती हैं। चाहें तो इसके साथ रुमाली रोटी परोसें, ताकि आप इसे लंच में भी परोस सकें।
शाही टुकड़ा
स्टार्टर और अन्य पकवानों की बात तो हो गई लेकिन ईद का त्योहार मिठाई के बिना अधूरा है। इसके लिए आप शाही टुकड़ा तैयार कर सकती हैं। इसे भी आप ईद के पहले ही रात को तैयार करके फ्रिज में रख सकती हैं। इसे अगर आप रबड़ी के साथ परोसेंगी तो हर किसी को ये ज्यादा पसंद आएगा।

Subscriber

186975

No. of Visitors

FastMail