रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के बजट में कटौती प्रस्ताव के विरोध में मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन में सरकार का उत्तर दिया।
उन्होंने कटौती प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल 14 सदस्यों आरोपों एवं सुझावों पर सरकार का पक्ष रखा। भाजपा से धनबाद के विधायक राज सिन्हा के मंईयां सम्मान योजना पर उठाए गए सवाल के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से केवल अयोग्य लाभुकों का ही नाम कटा है।
विधायक राज सिन्हा का आरोप था कि चुनाव के पूर्व 18 से 50 साल की 65 लाख महिलाओं का इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। वर्तमान में केवल 30 लाख को इसका लाभ मिला, जिसके चलते महिलाओं में असंतोष हैं। धनबाद के अंचल कार्यालयों में इसे लेकर रोज विवाद हो रहा है।