नागपुर मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप धार दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान हैदरनगर बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश गोपेश्वर अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे अमृतसर अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार नवगछिया नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस चंपारण झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा पहलगाम भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक
EPaper LogIn
नागपुर - मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप     धार - दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान     हैदरनगर - बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश     गोपेश्वर - अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे     अमृतसर - अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार     नवगछिया - नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस     चंपारण - झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा     पहलगाम - भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर में घुसकर की छेड़छाड़, महिला के फाड़े कपड़े खींचकर सड़क पर लेकर आए
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    23 Mar 2025 18:39 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मुरादाबाद । ठाकुर द्वारा अपने पति को बचाने आई महिला को हमलावरों ने कपड़े फाड़कर गांव की सड़क पर घुमाया। उसके पति और देवर पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट कर महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। दूधिया पक्ष पर दूसरे पक्ष ने दो माह पहले खेत पर खड़े पेड़ काटने का आरोप लगाया था। उस दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दूधिया पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही आरोपितों का शांति भंग में भी चालान किया था, लेकिन तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी।

पत्नी ने की थी पति को बचाने की कोशिश

18 मार्च की शाम एक पक्ष का एक व्यक्ति दूध बेचकर वापस गांव लौट रहे थे। घर में आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उनके चंगुल से छूटकर दूधिया अपने घर पहुंचे तो आरोपित घर पहुंच गए और हमला कर दिया। घर पर मौजूद दूधिया की पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसको भी पकड़कर मारपीट की।

महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोपित महिला को खींचकर सड़क पर ले आए। पूरी सड़क पर महिला को फटे कपड़ों से साथ घुमाया। इस बीच महिला को बचाने उनका देवर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। घटना के समय गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपित भाग गए।

पुलिस ने घायल महिला और पति को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने घायल महिला और उसके पति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दूधिया की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। स्वजन उपचार के लिए उन्हें मेरठ ले गए। वहीं पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उधर आरोपित पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट करने और दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि दो माह पहले पेड़ काटने को लेकर इनमें विवाद हुआ था। तब भी कार्रवाई की गई थी। अब फिर से विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट स्टेट ब्यूरो चीफ मोहित गुप्ता 151022222

Subscriber

187034

No. of Visitors

FastMail