फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहाँगीराबाद। नई मंडी का शनिवार का दिन हंगामेदार रहा। मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा किसान नेताओं की शिकायत पर मंडी में बने प्लेटफॉर्म्स पर व्यापारियों द्वारा किये गए अवैध कब्जों को हटवाया। इस कार्यवाही का व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों ने इसे दरकिनार कर दिया।
बता दें कि पिछले काफी समय से मंडी समिति में किसानों के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म्स पर मंडी के व्यापारियों ने ही अवैध कब्जा जमा रखा था। जिसको लेकर किसान नेता कई बार प्रदर्शन भी कर चुके थे। शनिवार को मंडी समिति के निरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में इन प्लेटफॉर्म्स को खाली करवाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान चलता देख व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन मंडी निरीक्षक ने इस विरोध को दरकिनार करते हुए अभियान जारी रखा। जिसके बाद अधिकतर प्लेटफॉर्म्स पर लगे व्यापारियों के टट्टरों को हटा दिया गया। मंडी समिति की ओर से व्यापारियों को प्लेटफॉर्म्स से माल हटाने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। क्या कहते है वयापारी, व्यापारियों का कहना है कि जो माल किसानों का बिकने से रह जाता है उस माल को रखने के लिए ही प्लेटफार्मो का प्रयोग किया जाता है यदि प्लेटफार्म पर यह माल नहीं रखा जाएगा तो किसानों का माल रखने में भी दिक्कत होगी व्यापारियों में पंकज गुप्ता, चंद्रप्रकाश गर्ग , सुभाष प्रधान, पवन गुप्ता ,राजीव संजीव ,मुन्ना समय सिंह,पीयूष चौधरी आदि व्यापारी उपस्थित रहे देखे बुलंदशहर से डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोट 151044750
2025032308552998574888.mp4
2025032308554721475525.mp4
20250323085600572153060.mp4
20250323085618054164742.mp4
2025032308564585782838.mp4
