नई दिल्ली लखनऊ ने जीत के साथ लगाई प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लखनऊ यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट गाजियाबाद Ghaziabad में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के चीफ मैनेजर के घर छापेमारी, CBI को मिले कई अहम दस्तावेज महराजगंज पगडंडी रास्ते घुसपैठ करते नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार, बोला- गूगल मैप ने भटकाया शिमला हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक नई दिल्ली व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम पटना बिहार में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में की गई विशेष तैयारी इम्फाल मणिपुर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त; कई इनसास राइफल भी बरामद
EPaper LogIn
नई दिल्ली - लखनऊ ने जीत के साथ लगाई प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग     लखनऊ - यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट     गाजियाबाद - Ghaziabad में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के चीफ मैनेजर के घर छापेमारी, CBI को मिले कई अहम दस्तावेज     महराजगंज - पगडंडी रास्ते घुसपैठ करते नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार, बोला- गूगल मैप ने भटकाया     शिमला - हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक     नई दिल्ली - व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम     पटना - बिहार में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में की गई विशेष तैयारी     इम्फाल - मणिपुर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त; कई इनसास राइफल भी बरामद    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवाश्रम का 14वां वार्षिकोत्स्व लोकहित के कार्यों के लिए लोगों की आगे आने की जरूरत - प्रधान संपादक प्रभाकर द्विवेदी
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    17 Mar 2025 21:44 PM



वर्ष 2022 से अब तक संरक्षित लावारिस मृतकों के अस्थि कलशों को साक्षी मानते हुए कराया गया त्रिपिंडी श्राद्ध


यूपी मऊ। जिला अस्पताल के सभागार में 16 मार्च दिन रविवार को देवाश्रम का 14वां वार्षिकोत्सव एवं शव सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने देवाश्रम का अन्य जनपदों में बिस्तार पर बल दिया वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जब लोग अपने वृद्ध माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ आ रहे हैं ऐसे दौर में देवाश्रम की ओर से लावारिस शवों का विधि पूर्वक सनातन धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करना बहुत बड़ी बात है। समारोह के सभाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय सारण छपरा के पूर्व कुलपति व देवाश्रम के प्रधान संरक्षक प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि लोकहित में जब कोई कार्य किया जाता है तो अभाव नहीं आता बल्कि ऐसे व्यक्ति का प्रभाव समाज पर पड़ता है तो सारी दिक्कतें अपने आप दूर होती चली जाती हैं। समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो लोकहित के कार्यों में मदद के लिए आगे ना आए।

पूर्व कुलपति ने कहा कि देवाश्रम जैसी संस्था का विस्तार हर जनपद में होना चाहिए इसके लिए उन्होंने खुद को समय देने की पूरी प्रतिबद्धता जताई और लोगों से आगे आने का आह्वान किया। बोले कि शीघ्र ही मुन्ना दूबे जी की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित कर पी.एन सिंह को लोक अवधूत के रुप में सम्मानित किया जायेगा। मुख्य अतिथि व फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया के प्रधान संपादक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि देवाश्रम का उद्देश्य बहुत ही पुनीत है इसके विस्तार की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अगर ऐसी संस्था प्रदेश के हर जनपदों में स्थापित होकर कार्य करने लग जाए तो बहुत ही अच्छा होगा। देवाश्रम और पी एन सिंह के कार्यों को समझाने के लिए उन्होंने पुराण कि कथा सुनाते हुए बोले कि मृत्यु अटल है और एक तोते की निर्धारित मृत्यु को टालने के लिए नारद और यमराज बीच लगी शर्त और अंततः तय समय पर तोते की मृत्यु के फल स्वरूप नारद जी के हार की कथा सुनाते हुए बोले कि देवाश्रम जिस प्रकार से लावारिस शवों का वारिस बनकर पूर्ण सनातनी विधि से अंतिम संस्कार की प्रत्येक विधि अपना रहा है वह अनुकरणीय है।

उन्होंने देवाश्रम को तन मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन देते हुए एक विशेष घोषणा किये कि फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया प्रत्येक लावारिस शव के फोटोग्राफ सहित अंतिम संस्कार का समाचार प्रकाशित करेगा ताकि अधिकाधिक अस्थि कलश ज्ञात हो सके और उनके परिजनों को प्राप्त हो सके। उन्होंने देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के दया राम यादव, राम नाथ राम, अमरेश मालक यादव, नारद श्रीनाथ, मुन्ना बरैठा, संतोष डोम को लावारिस शवों को श्मशान पहुंचाकर अंतिम संस्कार में शारीरिक सहयोग देने हेतु अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये। साथ ही साथ लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में विशेष रुप से आर्थिक सहयोग देने व दिलाने वाले महानुभावों क्रमशः लक्ष्मण सिंह दिनेश बरनवाल सहित वीरेंद्र सिंह को भी अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि लोकहित में संवेदनाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने कहा कि जिस पवित्रा उद्देश्य को लेकर देव आश्रम चल रहा है वह अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्था बलिया जनपद में भी खुलनी चाहिए और बलिया के दानवीरों का इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण स्थान होगा। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि देवाश्रम का उद्देश्य बहुत ही पुनीत है और शिघ्र ही बलिया में भी देवाश्रम लावारिस शवों का अंतिम संस्कार प्रारम्भ हो जायेगा। बोले कि देवाश्रम के प्रमुख संरक्षक के रुप में पिछले वर्ष मैंने प्रयास किया पर मेरी शिथिलता के कारण बलिया में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार देवाश्रम प्रारम्भ नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करना अत्यंत पुनीत कार्य है जहां लोग अपनों को विस्मृति करते जा रहे हैं ऐसे समय में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार से लेकर त्रिपिंडी श्राद्ध तक करना मामूली बात नहीं है। याद करते हुए बोले कि 2022 में देवाश्रम द्वारा आयोजित लावारिस अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का जो सुअवसर मुझे मऊ में मिला वह अपने आप में अद्वितीय था। डॉ एच एन सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 के मऊ दंगे में मारे गए लोगों के शव का अम्बार जब जिला अस्पताल परिसर मऊ में दिखा तो यहां लाश घर बनवाने की आवश्यकता महसूस हुई। पीएन सिंह ने इस आवश्यकता को अमली जामा पहनाने के लिए रात दिन एक कर दिया और बिना शासकीय सहयोग लिए सामान्य लोगों द्वारा दिए गए धनराशि से अद्वितीय लाश घर का निर्माण कर दिया इनकी और कर्मठता का गवाह लोग है।

उन्होंने कहा कि पीएन सिंह खुद लावारिसों को मुखाग्ने देते हैं जब यह सुलभ नहीं होते हैं तो उनकी पत्नी भी इस कार्य को सुगमता से करती है यह बहुत बड़ी बात है आजमगढ़ से आए अशोक सम्राट ने कहा कि इस संस्था का शाखा आजमगढ और गोरखपुर में स्थापित होनी चाहिए और मैं इसके लिए तन मन धन से सहयोग करने को तत्पर हूँ। इस अवसर पर सरस्वती मेमोरियल अस्पताल के निदेशक मरदह ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान में देवाश्रम के मण्डलीय सलाहकार मंडल आजमगढ़ विजय सिंह यादव एवं अरदौना मऊ निवासी वर्तमान जिला संयोजक देवाश्रम मऊ द्वारा देवाश्रम निधि के निर्माण हेतु निखिल सिंह ने क्रमशः अपनी अपनी माँ सरस्वती देवी व मंजू सिंह की स्मृति में 105000 -105000 रुपयों के अलग अलग चेक देवाश्रम संस्था को दिए जिसके ब्याज से प्रत्येक वर्ष एक एक लावारिसों का अंतिम संस्कार होता रहे।

इस अवसर पर उ प्र नर्सिंग होम एसोसिएशन की प्रांतीय उपाध्यक्ष व आशीष नर्सिंग होम मऊ की संचालिका डॉक्टर कुसुम वर्मा ने प्रतिवर्ष पांच आज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुन्ना दुबे ने तमसा के किनारे ढेकुलिया घाट स्थित श्मशान घाट पर एक बड़ा सा हाल बनवाने वाले सीमेंट व्यवसायी दिनेश बरनवाल की सराहना करते हुए कहा अन्य सक्षम लोगों को भी लोक हितों के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। बोले कि देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल और प्रबंध निदेशक पीएन सिंह जो कार्य कर रहे हैं वह बहुत आसान कार्य नहीं है। आज ही प्रातः काल पीएन सिंह द्वारा लावारिस शवों के अस्थि कलश को साक्षी मानते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु पूरे विधि विधान से मूंछ दाढ़ी सर के बाल मुड़वाकर त्रिपिंडी श्राद्ध यज्ञ सम्पन्न किये हैं वह भारत वर्ष में शायद ही कहीं होता हो। समारोह को परदहाँ ब्लॉक प्रमुख राजेश कुमार डीएवी कालेज मुलुंद मुम्बई के पूर्व प्रधानाचार्य राम अनुज सिंह, बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज के कोषाध्यक्ष सूर्यभान सिंह, बरनवाल सिमेंट सप्लायर भीटी के प्रोपरायटर दिनेश बरनवाल, ब्यापार मंडल मऊ के डा राम गोपाल गुप्ता सहित देवाश्रम संस्था के डा ओपी सिंह सौरभ मद्धेशिया सीए अरविन्द बरनवाल, धीरेन्द्र सिंह, विजय सिंह यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। सभा का शुभारम्भ कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में डा ओपी सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सीए अरविन्द बरनवाल द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवाश्रम के प्रबंध निर्देशक पीएन सिंह ने किया।
इससे पूर्व वर्ष 2022 से लेकर अब तक लावारिस शवों की आत्मा की शांति हेतु उनके अस्थि कलशों को साक्षी मानते हुए पुरोहित श्रीराम पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय व शिव कुमार चौबे के नेतृत्व में यजमान बनकर पीएन सिंह ने त्रिपिंडी श्राद्ध यज्ञ भी लाश घर मऊ के समक्ष सम्पन्न कराया गया।



Subscriber

186975

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - लखनऊ ने जीत के साथ लगाई प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग     लखनऊ - यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट     गाजियाबाद - Ghaziabad में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के चीफ मैनेजर के घर छापेमारी, CBI को मिले कई अहम दस्तावेज     महराजगंज - पगडंडी रास्ते घुसपैठ करते नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार, बोला- गूगल मैप ने भटकाया     शिमला - हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक     नई दिल्ली - व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम     पटना - बिहार में लू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में की गई विशेष तैयारी     इम्फाल - मणिपुर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त; कई इनसास राइफल भी बरामद