EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खुशियों का मेला रामबाग शिव मंदिर में आयोजित मेले में तरह-तरह के झूले चरखे लगे हैं। लोग इनका जमकर आनंद ले रहे हैं
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 2 2
    06 Mar 2025 10:29 AM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर
दिनेशपुर। रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहा नौ दिवसीय शिवरात्रि मेला पूरे शबाब पर है। मेला देखने के लिए बुक्सा समुदाय के साथ अन्य वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं।

विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, चरखे, खानपान की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सातवें दिन बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ पकौड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही है।

रात्रि में मंदिर परिसर में हो रहे शिव भजनों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। मेले के अस्थायी चौकी प्रभारी नवीन सुयाल ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

व्यवस्थापक राकेश सिंह और नित्यानंद मंडल ने बताया कि मेले में आने वालों के लिए तमाम सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। मेला छह तारीख तक चलेगा।

रिपोर्टिंग इंचार्ज अरुण कुमार नागपाल151173860



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना