यूपी वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर 23 फ़रवरी को समय 23.13 बजे प्लेटफार्म नंबर 8/9 से भ्रमण चेकिंग करते हुए नये फुट ओवर ब्रिज पर बैठे यात्री/श्रद्धालु को नीचे प्लेटफार्म पर जाने को कहा जा रहा था उसी दौरान एक महिला कंचन देवी पत्नी संजय पासवान 37 वर्ष निवास ग्राम/ थाना मझिआंव जिला गढ़वा झारखंड जो अपने परिवार जनो के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आयी थी और अपने घर झारखंड जा रही थीं अचानक गिर गई व तड़पने लगी और बेहोश हो गई परिवार जन शोर व मदद की गुहार लगाने लगे आवाज सुनकर प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह तत्काल महिला के परिवार जन के साथ उसको सीपीआर दिया तथा दलनायक सुधीर कुमार सिंह 34 वी वाहिनी पीएसी के द्वारा हाथो व पैरों को रगड़ा गया हालत जादा खराब होने पर महिला को अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से नये फुट ओवर ब्रिज से इमरजेंसी मेडिकल रूम में ले जाया गया। डॉक्टर त्रिनेत्र शर्मा द्वारा बताया गया कि महिला को कार्डियो अटैक (हार्टअटैक) आया है डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया अब उपरोक्त महिला स्वस्थ है। पारिवारिक जनों श्रद्धालु एवं यात्रियों द्वारा जीआरपी पुलिस वाराणसी कैंट की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। रिपोर्ट - सोसल मीडिया

20250224135154435336812.mp4
20250224135207704620624.mp4