हरदोई । फरवरी महीने की इस ठंड में बड़े बुजुर्गो और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिये कंबल वितरण करना हर मनुष्य के लिये एक सामाजिक व मानवीय दायित्व है। इसी को देखते हुये आज ग्राम पंचायत आलम पुर व मीनापुर में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। जिससे ठंड और शीतलहर से बचाव हो सके।कंबल वितरण करते समय संघठन के जिला प्रभारी ठाकुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े बुजुर्गो लोगो के बीच कंबल वितरण के माध्यम से मानव सेवा में एक और भागीदारी निभाने का अवसर मिला।वहीं संघठन के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू ने बताया किभारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिला प्रभारी ठाकुर सतेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष बेनीगंज गौरव गुप्ता, ब्राउन ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह चौहान ने खास पहल कर ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरण व्यवस्था कर बुजुर्गों का आशीर्वाद संघठन के हर सदस्य को प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर भाकियू सावित्री गुट के हरदोई जिलाध्यक्ष रफीक लम्बू व महिला ब्लॉक अध्यक्ष भरावन रामदेवी व ब्लाक अध्यक्ष उत्तम सिंह यादव समेत संघठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक इंचार्ज डेली पियूष तिवारी 151131881
