बलिया। दिल्ली व मिल्कीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया हैं। पूरे देश में जगह-जगह पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं सिकन्दरपुर क्षेत्र में भी बीजेपी कार्यकर्ता खूब जश्न मना रहे हैं।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता नवानगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने भी खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ खूब आतिशबाजी किया जमकर मिठाइयां बांटी। एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर बधाई दिया। केशव चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी सनातनी कार्यकर्ताओं का गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली में 26 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। वहां की जनता ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया। की जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।निश्चित ही अब वहां विकास की गंगा बहेगीं।यमुना नदी साफ होगा, दिल्ली की जनता का काम होगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है।मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरा देश उनके साथ चल रहा है। इस ऐतिहासिक जीत पर सभी देशवासियों के साथ-साथ दिल्ली वासियों को हृदय से बधाई। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक इंचार्ज चैनल अंगद कुमार 151004169
