बलिया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया हैं। पूरे देश में जगह-जगह पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। वहीं सहतवार में भी वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खूब जश्न मनाया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह दिल्ली की जनता ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। तो वहीं अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर भी बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी सनातनी कार्यकर्ताओं ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में 26 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। वहां की जनता ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया। जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी से अब छुटकारा मिला है।निश्चित ही अब वहां विकास की गंगा भागी यमुना नदी साफ होगा, दिल्ली की जनता का काम होगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरा देश उनके साथ चल रहा है। हम सभी देशवासियों के साथ-साथ दिल्ली वासियों को हृदय से बधाई देते हैं। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक इंचार्ज चैनल अंगद कुमार 151004169
