EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनसुखपुरा पुलिस पर लापरवाही का आरोप आगरा पुलिस कमिश्नर से की लिखित शिकायत
  • 151112186 - RAMNIVAS 0 0
    04 Feb 2025 19:42 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया आगरा। रिश्ते का मामा फुसलाकर कर युवती को भगा ले गया। मामले में मनसुखपुरा पुलिस ने गुमशुदगी कर काम चलता कर दिया है। आरोपितों के खिलाफ पूरे सुबूत देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर पिता ने कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मनसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव से 26 जनवरी को रात करीब 12 बजे एक युवती अपने स्वजन को बिना बताए चली गयी। चारों तरफ ढूंढने पर जब कोई पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। लेकिन कुछ दिन बाद जब स्वजन को जानकारी हुई कि रिश्ते का मामा ही अपने दो साथियों के साथ भगाकर ले गया है। तो थाना पुलिस से शिकायत की गई। युवती के पिता ने बताया कि थाने के चक्कर लगाकर थक गया। वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को युवती के पिता ने कमिश्नर से मिलकर मनसुखपुरा पुलिस पर लापरवाही करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि कमिश्नर ने दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना