EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दो कोर्स में तीन साल से एक भी दाखिला नहीं, अब समाप्त करने की तैयारी
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 0
    04 Feb 2025 19:01 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी केंद्र सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब जिस भी कोर्स में तीन साल से कम एडमिशन हुए हैं, उसे समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इससे आईटीआई की छवि सुधरेगी और पढ़ाई में गुणवत्ता देखने को मिल सकती है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में दो कोर्स हिंदी स्टेनो और कटिंग सुवीइंग को चिह्नित किया गया है। इसे खत्म करने की तैयारी है। हिंदी स्टेनो में 40 और कटिंग सुवीइंग में 20 सीटें हैं। इस पर राज्य सरकारों और आईटीआई प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कोर्स में तीन साल से कोई दाखिला नहीं हुआ है। हर साल आईटीआई के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन किया जाता है। जिले में सौ से अधिक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हैं, उनसे भी जानकारी मांगी गई है। पूरी जानकारी लखनऊ भेजी जाएगी। उसके बाद उच्चाधिकारी फैसला लेंगे। आईटीआई कॉलेजों का प्रदर्शन अच्छा न होने की वजह से फैसला लिया गया है।



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना