EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हत्या के 02 और आरोपीयो को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार खेत के रास्ते को लेकर था विवाद, तलवार कुल्हाडी, धारिये से लड़े थे
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    04 Feb 2025 17:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया एमपी जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा द्वारा अपराधो की रोकथाम व फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर  महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 109,191(2),191(3),190,296,351 (2) बीएनएस ईजाफा धारा 103 (1) बीएनएस मे आरोपी ।. मुस्ताक अली पिता मजहर अली उम्र- 30 साल जाति मुसलमान निवासी शाहजीलालपुरा बड़नगर 2. इसरार उद्दीन पिता अजहर उद्दीन उम्र- 24 साल निवासी गुलाब पुरा बड़नगर को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

 फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद पिता नासिर खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोर्ट चौराहा बड़नगर ने रिर्पोट मे बताया कि दोपहर 3:00 बजे के करीब फरियादी अपने खेत पर था रास्ते के विवाद की रंजिश को फरियादी जिम्मी उर्फ अमजद, फरियादी के पिता नासिर, भाई वसिम, पप्पु, मोसिन को, आरोपी नौशाद, मजहर, अरशद, समीर, इसरार, शाहरुख, तनवीर उर्फ भैया, मुस्ताक मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे व एकमत होकर जान से मारने की नीयत से तलवार, धारिया, कुल्हाड़ी लोहे के पाइप व लठ्ठ इण्ड़ो से मारपीट की मारपीट मे आई चोटो के कारण फरियादी के पिता नासिर पिता गफ्फुर खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई रिपोर्ट पर से अप. क्रमांक 54/2025 धारा 109,191(2),191(3),190,296, 351(2) बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस मे अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना मे लिया गया

पुलिस कार्यवाही

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुवे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर  महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा आरोपीयो के घर पर दबिश दी गई जिसमे सभी आरोपी घर से फरार हो गये। बाद आरोपीयो की तलाश आस-पास के गाँव और अन्य परिजनो के यहाँ की पर नही मिले बाद प्रकरण मे मुखाबिर की सूचना पर से आरोपी 01. मुस्ताक अली पिता मजहर अली उम्र 30 साल जाति मुसलमान निवासी शाहजीलालपुरा बड़नगर 02. इसरार उद्दीन पिता अजहर उद्दीन उम्र- 24 साल निवासी गुलाब पुरा बड़नगर को गुलाबपुरा मे दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपीगणो को धर दबोचा बाद दोनो आरोपीयो से पुछताछ कर घटना में प्रयुक्त धारिया व लठ्ठ दोनो से पृथक-पृथक जप्त किय गई बाद आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में

थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, उनि. चाँदनी पाटीदार, प्र. आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. नितेश रायकवार, आर. संदीप बामनिया, से, गोर्वधन डाबी, सराहनीय भूमिका रही। फास्ट न्यूज़ इंडिया  डिस्टिक इंचार्ज चैनल उज्जैन  राकेश सेन 151159343



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे