EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार और कम हुआ, 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.983 अरब डॉलर पर पहुंचा
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    25 Jan 2025 16:31 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.983 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व का कुल भंडार 8.714 अरब डॉलर घटकर 625.871 अरब डॉलर रह गया। पिछले कुछ सप्ताहों से भंडार में गिरावट का रुख है और इस गिरावट का कारण रुपये में अस्थिरता को कम करने के लिए आरबीआई की ओर से उठाया गया कदम है। केंद्रीय बैंक की ओर से रुपये को स्थिर रखने के लिए समय-समय पर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया जाता है।
सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.878 अरब डॉलर घटकर 533.133 अरब डॉलर रह गईं।
डॉलर के संदर्भ में मापी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने कहा कि उक्त सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.063 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 68.947 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 17.782 अरब डॉलर हो गये। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 4.122 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई।

 



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना