आगरा। पिता ने विवाह में भरपूर दहेज दिया। लेकिन ससुरालियों का मन नही भरा और दहेज की मांग करते हुए जब विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए।घर से निकाल दिया है। जिसमे दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना पिनाहट के कस्बा भदरौली निवासी पूनम पुत्री सुरेश चंद्र ने तहरीर दी। कि उसकी शादी दो मई 2022 को कोमल निवासी गोपालपुरा राजाखेड़ा के साथ हुई थी। पिता ने करीब बीस लाख रुपये का दहेज दिया था। किन्तु ससुरारी जन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। पिता से दहेज मांगने पर असमर्थता जताने के बाद ससुरालियों का आतंक और बढ़ गया। महिला ने गलत दवाएं खिलाफ धोखे से गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।वही पुलिस ने पति रिंकू उर्फ कोमल सिंह, ससुर फोरन सिंह, सास अनीता देवी, देवर शिवनारायण सिंह के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।