फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया डिडाैली में हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर पपली उर्फ संतराम (40) की मौत हो गई। जबकि, उनका भतीजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक पपली उर्फ संतराम पूरनपुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुम के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को पपली उर्फ संतराम अपने भतीजे मोनू के साथ रिश्ते के भाई की ससुराल में गए थे। शाम को करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय दोनों चाचा-भतीजे डिडौली में हाईवे किनारे खड़े थे। तभी रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पपली उर्फ संतराम और उनका भतीजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने पपली उर्फ संतराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने पपली उर्फ संतराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे सौरभ कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![](../NEWSIMAGE/20250120193433925734256.avif)