उत्तराखंड उधम सिंह नगर
दिनेशपुर। दो बच्चों संग एक महिला लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। वार्ड एक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी आठ जनवरी को 11 साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। तीनों तभी से लापता हैं। काफी खोजने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस से पत्नी और बच्चों को बरामद करने की मांग की है।
रिपोर्टिंग इंचार्ज अरुण कुमार नागपाल151173860