फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन का भव्य आयोजन शनिवार से शुरू हो रहा है। 40 करोड़ आबादी महाकुंभ में आएगी। 40 करोड़ की आबादी दुनिया के अंदर भारत और चीन के अलावा किसी भी देश में नहीं है। मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कहा कि लोगों को उत्तर प्रदेश, भारत को जानने, भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतों के माध्यम से जानने और देखने का अवसर प्राप्त होगा। पहली बार कुंभ में अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर बन गया है। नाग वासुकी और द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का आनंद विप्रिका के माध्यम श्रद्धालु कर सकेंगे।
बताया कि 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में आयोजन हो रहा है। 35 लाख श्रद्धालु पहुंच शुक्रवार की रात तक पहुंच चुके थे। अद्भुत उत्साह के साथ यह महाकुंभ शुरू हो रहा है। बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाइए। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समझने के लिए कुंभ जरूर जाएं।
बताया कि 29 जनवरी 144 वर्ष बाद विशिष्ट संयोग। जब भगवान सूर्य मकर राशि में होंगे। बृहस्पति वृष राशि में होगा। विशिष्ट मुहूर्त पर प्रयागराज में मौनी अमावस्या का शुभारंभ होगा। 144 वर्ष बाद करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में जाकर संगम में डुबकी लगाएंगे। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज कृष्णा गोपाल उपाध्याय 151173958