राजस्थान बयाना। महाकाल प्रकृति गौ सेवा समिति बयाना की ओर से असहाय और परेशान गौ माता और नंदी महाराज की सेवा का कार्य विगत कई वर्षों से पूर्ण मनोयोग से किया जा रहा है। इसी उपक्रम को आगे बढ़ाते हुए, भीषण सर्दी में भी आज शहर की लोको कॉलोनी, जानकीपुरम, श्याम सरोवर, आदर्श नगर, भीतरबाड़ी, हरिजन बस्ती, लालबाग, आदि कई स्थानों पर जाकर गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गौ माता और नंदी महाराज के लिए चारा एवं आटा डालकर गौ सेवा के संकल्प को आगे बढ़ते हुए देखा गया। गौ सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि हमारी समिति का मूल उद्देश्य बीमार, निराश्रित, दुर्घटनाग्रस्त, गौ वंश की सेवा करना है। जिससे गौ माता के जीवन को बचाया जा सके। गौ सेवा के अवसर पर आज सचिन अंकित बनवारी लाल शर्मा शिवम उपाध्याय आयुष आदि सदस्य उपस्थित रहे। देखे बयाना से थाना रिपोर्टर चैनल हरिओम उपाध्याय की रिपोट 151172499
20250112173435818262036.mp4
202501121735412212428.mp4