अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कार से घूमकर पांच चोर करते थे रेकी, मौका मिलते ही ई रिक्शा से चुराते थे बैटरी, 23 बैटरी समेत गिरफ्तार
  • 151171584 - POOJA DUBEY 0 0
    12 Jan 2025 16:28 PM



मऊ। जिला पुलिस की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कैलेंडर तिराहे से पांच चोरों को एक कार के साथ गिरफ्तार किया। चोरों के पास से ई रिक्शा की 23 बैट्री बरामद की। चोरों ने बताया कि वह टीयूवी कार से रात में रेकी करते थे ओर मौका मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम दे देते थे।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि शुक्रवार की भोर में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस के साथ मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामघाट बंधा और कैलेंडर तिराहा मार्ग से पांच चोेरों को पकड़ा। चोरों की पहचान गोंडा जिले के खरबूपुर थाना क्षेत्र के रहेरवा निवासी वाहिद, बहराइच जिले के मुंडेरवा निवास रिषभ सिंह उर्फ सूर्यांश सिंह, अभिषेक उर्फ वैभव के साथ इसी जिले के बेलवा वैइसा गांव निवासी सूरज और श्रावस्ती जिले के तिलकपुर गांव निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ई-रिक्शा से चोरी की गईं 23 बैट्री को बरामद किया। मुख्य आरोपी वाहिद ने बताया कि बरामद बैट्री में से पांच बैट्री पांच दिन पहले मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास से चोरी की थी। उसी रात घोसी कोतवाली के थानीदास से एक ई रिक्शा से ईस्टमैन कंपनी की नीले रंग की चार बैट्री चोरी की थी। 28 दिसंबर की रात में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आरीपुर से ई-रिक्शे से पांच बैट्री के साथ कस्बा नदवा सराय से एक ई-रिक्शा से 5 बैट्री चोरी की थीं। बताया कि उसी रात में कस्बा बड़ागांव थाना घोसी से एक ई रिक्शे से चार, बड़हलगंज गोरखपुर से वाहिद, सूरज ने कार से जाकर एक ई रिक्शा से पांच बैट्री चोरी की थीं। चोरों ने बताया कि बड़हलगज क्षेत्र से जो बैट्री चोरी की थी, उसमें से चार और नदवा सराय से चोरी की गई बैट्री में से एक बैट्री सभी ने मिलकर आजमगढ़ में बेच दी थी। चाेरों ने बताया कि उनके कार में घूमने के चलते उन पर कोई शक नहीं कर पाता था। रात में वह मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देते थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया। एक चोर पर 13, दूसरे पर छह और तीसरे पर पांच मुकदमे हैं दर्ज
एएसपी ने बताया कि वाहिद पर गोंडा में पांच, जिले के मुहम्मदाबाद गोहना में तीन, घोसी कोतवाली में दो तो एक बड़हलगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज हैं। वहीं रिषभ सिंह उर्फ सूर्यान्स पर मुहम्मदाबाद गोहना में दो, घोसी में दो, बहराइच जिला में एक तो बड़हलगंज में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं सूरज पर मुहम्मदाबाद गोहना में दो, घोसी में दो जबकि बड़हलगंज थाना में एक मुकदमा दर्ज है।



Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी